Advertisements

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को एक महिला से छेड़खानी करते लोगों ने शोहदे को पकड़ा और उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसे साकची पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक का नाम निवारक मंडल है, जो पदमदा का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह अस्पताल का मोक्ष वाहन चलाता है। हालांकि मोक्ष वाहन संचालित करने वाली एजेंसी का कहना है कि युवक उनका यहां ड्राइवर नहीं है। उक्त युवक इमरजेंसी में एक महिला से छेड़खानी कर रहा था। इस पर महिला चिल्लाई तो लोग जुट गए और उसकी धुनाई कर दी। गेट पर तैनात होमगार्ड जवान पहुंचे और युवक को पकड़कर ऑफिस ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!