
ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेंस, जमशेदपुर के द्वारा अमृत महोत्सव तथा कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर” तिरंगा यात्रा” निकाली गई। जिसका नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने किया। इस तिरंगा यात्रा के द्वारा लोगों को घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। यह यात्रा कॉलेज के प्रांगण से 8:30 बजे सुबह निकल कर उपायुक्त कार्यालय और कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय से होते हुए साकची गोल चक्कर से महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।
डॉ मुकुल खंडेलवाल ने सभी विभाग के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक- शिक्षिकाए,शिक्षैकतर कर्मचारियों तथा सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि हम सभी को स्वतंत्र भारत देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हमें अपने प्राणों प्राणों की बलि देने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं शि शिक्षेैतर कर्मचारी तथा हजारों की संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!