
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में इन दिनों यात्री ट्रेनों पर पथराव और रेल लाइन के किनारे लगे उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गत 10 दिन के अंदर यात्री ट्रेनों पर पथराव के मामले बढ़े हैं। खासकर चाकुलिया, आसनबनी के आसपास ये घटनाएं हुई हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए चक्रधरपुर िडवीजन ने ट्रैक किनारे चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय किया है।
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर
इन कैमरों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया- टाटा से गम्हरिया के बीच, मनोहरपुर-महादेवशाल के बीच, सिंहपोखरिया और केंदपोसी में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। जल्द ही इन स्थानों पर सर्वे कर कैमरे लगाए जाएंगे। आरपीएफ जवानों की पेट्रोलिंग भी संवेदनशील स्थानों पर कराई जाएगी।
हाल के दिनों में यात्री ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। हालांकि यात्रियों को चोट नहीं आई है। जनशताब्दी एक्सप्रेस पर 11 जनवरी को मालूका स्टेशन के पास पथराव हुआ था। इससे पहले 9 जनवरी को केंदपोसी के पास ट्रेन पर पथराव हुआ था।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!