
पूर्वी सिंहभूम जिले में 13 हजार 550 लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे। इनमें से 12,208 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 1342 अयोग्य पाए गए हैं। मृतकों में सबसे अधिक संख्या बहरागोड़ा प्रखंड की है। वहां के 6241 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
दूसरे नंबर पर पोटका है, जहां के मृत लाभुकों की संख्या 1129 है। आपूर्ति विभाग की ओर से चलाये गये अभियान के दौरान 16 से 31 जुलाई के बीच नाम हटाने के लिए ये आवेदन जमा हुए हैं। इसके अलावा 3333 आवेदन ऐसे हैं, जिनमें लाभुक का पता बदल गया है। अब उसे बदले पते का राशन कार्ड चाहिए। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रभारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान छह माह से अधिक समय से राशन नहीं उठाने वाले 3550 लाभुकों की जांच की गई। यही नहीं, पेट्रोल सब्सिडी लेने के लिए 4102 लोगों को प्रेरित किया गया। इस श्रेणी के 192 लाभुकों के ड्राइविंग लाइसेंस को पोर्टल में दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1977 आवेदन नये राशन कार्ड के लिए जमा हुए हैं, जिसके सदस्यों की संख्या 5643 है।
चाकुलिया में सर्वाधिक 323 अयोग्य मिले
जिले में 1342 लोगों को राशन की सुविधा के अयोग्य करार दिया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या 323 चाकुलिया प्रखंड में पायी गई है। दूसरे नंबर पर पोटका के 247 लोग हैं। 169 अयोग्य जमशेदपुर प्रखंड के 118 जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के और 109 मानगो क्षेत्र के कार्डधारक मिले हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!