
जमशेदपुर: उलीडीह के युवक विकास चंद्रवंशी का लापता होने के बाद बीते बारह दिनों से उसके परिवार परेशान हैं। उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में निवास करने वाले 21 वर्षीय विकास चंद्रवंशी अपने घर से आठ अक्टूबर से गायब हैं, और उनके परिवार को उनके खोने के बाद से उसकी तलाश में कोई सफलता नहीं मिली है।
विकास के पिता, बलदेव चंद्रवंशी ने बताया कि विकास ने आठ अक्टूबर को संगीत क्लास करने के बाद उलीडीह गया था। वह शाम को घर लौटने के लिए बाइक से घर की ओर रवाना हुआ था, लेकिन उसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली है।
परिजनों ने इस मामले की जानकारी उलीडीह पुलिस थाना में दी है, और बारह दिन बीत जाने के बाद भी विकास का पता नहीं चलने के कारण उनके माता-पिता बहुत ही चिंतित हैं।
इस मामले में भाजपा नेता विकास सिंह ने विकास के परिवार के साथ होकर पुलिस को सही दिशा में जानकारी देने का समर्थन किया है, और पुलिस ने परिवार को विकास के खोने की जांच करने का आश्वासन दिया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!