Advertisements

छगनलाल में हुए 32 लाख रुपए और बैंक ऑफ इंडिया की डकैती में तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर रही है। उनका सुराग धनबाद में पकड़ाए आसिफ से पूछताछ में पुलिस को चला है। शाम में दो की गिरफ्तारी मानगो से की गयी। छह दिन पहले इसी गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मोबाइल लूट में जेल भेजा है। उसका नाम राजू है जिसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।
इधर बैंक ऑफ इंडिया में जिस सोने की डकैती हुई थी उसे नेपाल में ले जाकर छुपाया गया है। इसके लिए एक टीम को नेपाल भेजा गया है। डकैती के बाद जमशेदपुर की एक टीम बिहार गयी थी। डकैती करने वाले अपराधी जमशेदपुर से भागकर पहले बिहार उसके बाद बंगाल गए थे। जमशेदपुर से पुलिस की जो टीम धनबाद गयी थी उससे पूछताछ में यह जानकारी मिली है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!