
मानगाे नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स बढ़ाेतरी के विराेध के बीच जून तक 3.25 कराेड़ राशि हाेल्डिंग टैक्स के रूप में वसूली की है। टैक्स वसूली में रांची के बाद मानगाे नगर निगम दूसरे स्थान पर है। मानगाे नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि 30 जून तक हाेल्डिंग टैक्स वसूली में छूट दी गई थी। केवल 30 जून काे मानगाे नगर निगम ने 55 लाख रुपए टैक्स संग्रह किया। मई में 75 लाख रुपए टैक्स वसूली की गई थी।
मानगाे नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स वसूली में दूसरा स्थान
जून व मई मिलाकर मानगाे नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स वसूली में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ईओ ने बताया कि हाेल्डिंग टैक्स वसूली में छूट मिलने पर लाेगाें ने टैक्स जमा करने में रुचि ली है। जून तक 10% ऑनलाइन और वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं व दिव्यांग काे टैक्स जमा करने में 5 फीसदी की छूट दी गई थी। इसके अलावा 5% ऑफलाइन टैक्स जमा करने में छूट दी गई थी। गाैरतलब है कि हाेल्डिंग टैक्स बढ़ाेतरी का मानगाे, जुगसलाई में विराेध किया जा रहा है। बावजूद मानगाे ने झारखंड में हाेल्डिंग टैक्स वसूली में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!