
जमशेदपुर के साकची चेनाब रोड दुर्गा व काली बड़ी इस बार अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इसके तहत मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि इस पूजा का आयोजन सर्वप्रथम 1923 साल में कालीमाटी (वर्तमान में बंगाल क्लब मैदान के सामने) के मैदान में शुरू हुआ था, जिसके कुछ वर्ष बाद टाटा स्टील द्वारा कमेटी को चेनाब रोड में दुर्गा पूजा के लिए जमीन दी गई। उसके बाद से चेनाब रोड में ही दुर्गा पूजा होती आ रही है। मंदिर कमेटी के महासचिव शांतनु बोस ने बताया कि इस वर्ष शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देवी दुर्गा की मूर्ति “डाक एर साज” की होगी। चेनाब रोड दुर्गा बड़ी में हर साल की भांति इस बार भी विशुद्ध सिद्धांत के तहत पूजा आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि तीन दिन कमेटी के द्वारा भोग वितरण किया जाएगा। महासप्तमी, महाअष्टमी व महानवमी की संध्या में कोलकाता व जमशेदपुर के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी। शताब्दी वर्ष पूजा का उद्घाटन षष्ठी के दिन रामकृष्ण मिशन व भारत सेवाश्रम संघ के महाराज एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में अशोक कुमार भट्टाचार्य, शांतनु बोस, तपन कुमार सरकार, असीम कुमार कर, ईश्वर चंद्र प्रमाणिक, राजा चौधरी, सुनील चटर्जी, विश्वजीत बनर्जी, सुभाष दे, सुरेंद्र राय चौधरी, कालाचंद कुईला, सम्राट हजरा, शांतनु हजरा, प्रसनजीत साहा, जयंतो मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!