
जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो गंगाधर पांडा ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया। गुरुवार को दोपहर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एम. एम. सिंह ने प्रो गंगाधर पांडा को प्रभार सौंपा। इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुलाधिपति एम. एम. सिंह ने नए कुलपति को शुभकामनाएं दीं वहीं प्रो पांडा ने भी नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के शैक्षिक गुणवत्ता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।
प्रो गंगाधर पांडा इस से पहले कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति रहे है। साथ ही उन्हें 40 साल का शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव है।1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुवात व्याख्याता के तौर पर विभिन्न सरकारी काॅलेजों से की थी। 1992 में देश के सबसे कठिन माने जाने वाले यु पी एस सी परीक्षा पास करके उन्होंने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उप. शैक्षिक सलाहकार के रूप में प्रभार संभाला था। प्रो पांडा 40 से अधिक किताबें और 50 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित कर चुके हैं।
प्रो गंगाधर पांडा ने कहा कि वो अपनी क्षमता से आगे बढ़कर विश्वविद्यालय के हित में काम करेंगे। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय अपने नए कुलपति का स्वागत करता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!