
जमशेदपुर के पूर्व सांसद, पूर्व आईपीएस अधिकारी, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य सह 3 राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आज कदमा उलियान स्थित वीर शहीद निर्मल महतो जी के समाधि स्थल पहुँचे। वहाँ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो जी एक महान आंदोलनकर्ता एवं जन नेता थे। उन्होंने आजीवन पीड़ितों, शोषित, एवं ग़रीबों का साथ दिया और उनके हक़ एवं अधिकार की लड़ाई लड़ी। आज भी वे झारखंडवासियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत हैं।
निर्मल महतो का एक ही सपना था कि अपना अलग झारखण्ड राज्य हो और यह उनके अथक प्रयास एवं बलिदान का ही परिणाम था कि 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड अलग राज्य बना।डॉ अजय ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के दिखाए रास्ते पर चल कर ही झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के कोलहान प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, जुगसलाई बिष्टुपुर के प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष राजा सिंह राजपूत, साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, जमशेदपुर एवं गिरीडीह के सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!