
जिला सर्विलांस विभाग का कहना है कि एच-3 एन-2 वायरस नया नहीं है। पूर्वी सिंहभूम में पांच साल में इस वायरस के आठ मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। जिला सर्विलांस विभाग के मुताबिक, 2022 में 1, 2021 में 4, 2020 में 1 और 2019 में 1 मरीज मिला था। इसके बाद 2023 में राज्य का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला। यह इनफ्लूएंजा का ही एक रूप है। दोनों बीमारियों में लक्षण भी एक जैसे ही हैं। इस वायरस से संक्रमित मरीज को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाना चाहिए। मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की भी सलाह लेनी चाहिए।
फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय
एमजीएम के चिकित्सक डॉ. बलराम झा ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को तेज बुखार, तेज सिर दर्द, शरीर में दर्द, गले में दर्द, तेज खांसी, सर्दी-जुकाम, फेफड़ा जाम होने की शिकायत होती है। इसकी चपेट में आने के बाद डॉक्टर से जांच अवश्य कराएं। साथ ही खुद को आइसोलेट कर ले। कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, और सेनिटाइजर का उपयोग करें।
कहां क्या है तैयारी
एमजीएम अस्पताल : कोरोना को लेकर दिसंबर 2022 में किए गए सारे संसाधनों का उपयोग फ्लू से बचाव में किया जाएगा। एमजीएम अस्पताल के नए भवन के वार्ड में 150 बेड लगाए जाएंगे। फिलहाल हॉल में 20 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा 14 हाई फ्लो मशीन, 65 कंसंट्रेटर और 26 वेंटिलेटर बेड भी लगाए गए हैं। इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी तैयार है। बड़े सिलेंडर के अलावा छोटे सिलेंडर का भी स्टॉक किया गया है।
सदर अस्पताल : सदर अस्पताल में 120 बेड का है इंतजाम । फ्लू के संभावित खतरे को लेकर सदर अस्पताल में भी अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। यहां तीन ऑक्सीजन प्लांट भी हैं। दो प्लांट की क्षमता एक-एक हजार एलपीएम और तीसरे की क्षमता 162 एलपीएम है। जिले में कुल 9 ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। अस्पताल में कुल 120 बेड हैं। जरूरत होने पर इसे बढ़ाकर 182 भी किया जा सकता है। सिर्फ मैटरनिटी बेड को छोड़कर सदर अस्पताल के सारे बेड का फ्लू के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 5 बेड की आईसीयू भी है।
- जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष सुरक्षा जांच का मुद्दा उठाया

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!