
भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में मानगो संकोसाई 5 नम्बर अंतर्गत विभिन्न गली- मोहल्लों में भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया. सड़क, नाली, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, फॉगिंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य मौलिक सुविधाओं के संबंध में भाजमो नेताओं ने लोगो से जानकारी ली. भाजमो नेताओं ने जनता द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को सुचिबद्ध किया और यथाशीघ्र मानगो नगर निगम कार्यालय को सुचित कर समाधान की दिशा में यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया.
समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु ने बताया की गर्मी बढ़ते ही मानगो क्षेत्र में बिजली- पानी की समस्या बढ़ जाती है. जिसे देखते हुए भाजमो नगर निगम समिति प्रत्येक मोहल्लों में सघन भ्रमण अभियान चलाकर लोगो से मिल रही है उनके इलाके की समस्या के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है यदि निर्धारित समय अवधी में इन समस्याओं पर कार्य नहीं हुआ तो भाजमो संबंधित विभागों के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी.
भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से
समिति के सदस्य आकाश शाह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, निरज साहु, महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!