
सम्मेलन में साहित्यकारों और साहित्य संस्कृति प्रेमियों की जमावड़ा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे पोटका प्रखंड के पिछली गांव में एल आई सी अफसर जन्मेंजय सरदार के रिटायरमेंट के अवसर पर सामाजिक संस्था गाजुड़ और झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से साहित्य सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सह साहित्यकार करुणामय मण्डल ने की।
गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर साहित्यकार सह समाजसेवी तथा झारखंड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे,परिषद के अध्यक्ष सह साहित्यकार भवतारण मंडल, परिषद के सचिव सह समाजसेवी व साहित्यकार शंकर चंद्र गोप, शिक्षक सह साहित्यकार विकास कुमार भकत, संगीत शिल्पी कमल कांति घोष, रामगढ़ आश्रम के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र, गाजुड़ संस्था के संस्थापक सह समाज सेवी जन्मेंजय सरदार, साहित्यकार वीरेन्द्र सरदार आदि उपस्थित थे।
वर्तमान समाज निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका पर भी हुई परिचर्चा
सर्व प्रथम गाजुड़ संस्था की ओर से सभी सम्मानीय अतिथियों को चंदन टीका लगाकर और फूल माला देकर स्वागत किया गया। कमल कांति घोष ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा जन्मेंजय सरदार ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद अतिथियों ने सेवा-निवृत्त अफसर जन्मेंजय सरदार को शुभकामनाएं देते हुए इनके कर्मजीवन के विभिन्न क्रिया-कलापों पर प्रकाश डाला। सभी लोगों ने उनकी सोच और समाज सेवा की जमकर तारीफ की। अतिथियों ने वर्तमान समाज निर्माण में साहित्यकारों की भूमिका पर भी परिचर्चा की।
इस अवसर पर साहित्यकार सुनील कुमार दे ने कहा, “साहित्य समाज को बदल सकता है और लोगों को सही मार्गदर्शन कर सकता है।” साहित्यकार शंकर चंद्र गोप ने कहा, कि साहित्यकार अपनी लिखनी द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुप्रथा और दुर्नीति आदि को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। साहित्यकार करुणामय मंडल ने कहा, कि साहित्यकार समाज में विप्लव ला सकते हैं और समाज को सही राह दिखा सकते हैं। साहित्यकार विकास कुमार भकत ने कहा, कि साहित्य समाज का दर्पण है, इसलिए सभी को साहित्य पढ़ना चाहिए।दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जन्मेंजय सरदार और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विकास कुमार भकत को शॉल,सम्मान पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। गाजुड़ संस्था की ओर से झारखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे को उनकी 34 पुस्तकों के प्रकाशन, बांगला भाषा के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर के जन आंदोलन के लिए झारखंड रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पत्रकार हुए सम्मानित
इसके अलावे गाजुड़ संस्था की ओर से जन्मेंजय सरदार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकार वीरेन्द्र कुमार सिंह, राकेश मिश्रा,अनूप गुप्ता, संजय सरदार, शिव कुमार, सुशील अग्रवाल, शंकर गुप्ता, अभिजीत सेन, सुरेश महापात्र और बिनोद केसरी को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पहले चरण के अंत में कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया।अपराह्न 1 बजे रिटायरमेंट भोज दिया गया।
सम्मलेन के दुसरे चरण में हुआ बहुभाषी कवि सम्मेलन
सम्मेलन का दूसरा चरण अपराह्न दो बजे शुरू हुई। इस सत्र में परिषद द्वारा प्रकाशित बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का अगला अंक दुर्गापूजा के समय प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद बहुभाषी कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें बंगला, हिंदी,उड़िया, अंग्रेजी व भूमिज भाषाओं में कविता पाठ कर श्रोताओं को भरपूर आनंद प्रदान किया। कवि सम्मेलन में सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,करूणा मय मंडल,भवतारण मंडल,विकास कुमार भकत,बीथिका मंडल,रंजना साहू,पूजा महतो,निशित दास, उज्वल मंडल, आशुतोष मंडल,पंकज मिश्रा, अमल कुमार दास,रवि कांत भकत,सुभाष सरदार,मंगला सरदार,जितेन्द्र सरदार,हिमाद्रि भकत,चिंतामणि त्रिपाठी आदि ने स्वरचित कविता पाठ किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जन्मेंजय सरदार ने किया।
कवि सम्मेलन का संचालन राजकुमार साहू ने किया।इस अवसर पर झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के सदस्य गण, माताजी आश्रम के भक्तगण,गाजुड़ संस्था के सदश्य के अलावे पिछली गांव के लोग और इलाके के साहित्यकार,समाज सेवी और साहित्य संस्कृति प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!