
पोटका 17 मार्च : पोटका प्रखंड के जानमडीह संसद भवन परिसर में रविवार को विकास एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बहुभाषीय साहित्यिक समारोह सह पुस्तक लोकार्पण के उपलक्ष में झारखंड साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि साहित्य एक दूसरे को जोड़ता है, फिर भी आज तक झारखंड राज्य में साहित्य अकादमी का गठन नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।
फिरकल नृत्य
सर्वप्रथम सभी अतिथियों को फिरकल नृत्य करते हुए मुख्य द्वार से स्वागत कर मंच तक लाया गया। कार्यक्रम का शुरूआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए बादल मामा एवं सुभाष सरदार ने प्राकृतिक रिवाज पर स्वागत गाना प्रस्तुत किया। शिक्षक सह लेखक विकास भगत ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन सभी अतिथियों के समक्ष रखा तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से विकास भगत द्वारा रचित ए ग्लिमप्स ऑफ पोएट्री, मॉडर्न इंग्लिश पोएट्री, अनफॉरगेटेबल मेमोरीज, इम्यूनिटी, एलिगेट इंग्लिश ग्रामार ओसियन ऑफ़ पोएट्रीज एवं सुभाष सरदार द्वारा रचित भूमिज किताब हुनुर पूंथी का लोकार्पण किया गया। साहित्यकार रविंद्र नाथ घोष ने स्वरचित पुस्तक ‘भारत भास्कर’ की प्रति सभी साहित्यकारों को दी । लेखक उज्जवल कुमार मंडल ने कवि गोष्ठी पर आनंदमयी उदगार व्यक्त किया।
सम्मान
उसके बाद ट्रस्ट द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि साहित्यकार सूर्य सिंह बेसरा, वीरेंद्र नाथ घोष, सुनील कुमार दे, विशिष्ट अतिथि कविता के विशेषज्ञ करुणामय मंडल, भूमिज भाषा के लेखिका मोनिका सरदार, लेखक जितेन सरदार, सुभाष सरदार, संथाली भाषा के जोबा मुर्मू ,उड़िया भाषा के पंकज कुमार मिश्रा, मुंडारी भाषा के जयहरी सिंह मुंडा, बांग्ला एवं हिन्दी भाषा के भावतारण मंडल ,आशुतोष मंडल ,रविकांत भगत ,हिमाद्री भगत, कल्पना बस ,मानिक लाल महतो, शंकर चंद्र गोप, दुलाल चंद्र दास ,समाजसेवी जन्मेजय सरदार आदि को मोमेंटो प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी मंचासीन साहित्यकारों लेखकों ने अपनी- अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया।
मौके पर अतिथियों द्वारा बांग्ला अपूर पाठशाला का उद्घाटन भी किया गया।
इसके बाद जानमडीह के कलाकारों ने फिरकल नृत्य दिखाकर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साव एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक असित कुमार मंडल द्वारा किया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!