
शहर की जानी-मानी समाज सेविका पूरबी घोष को मंच पर सम्मानित किया गया
विश्व भारती, बांग्लादेश भवन और खोयाई साहित्य संस्कृति समिति के संयुक्त प्रयास से 7 और 8 दिसंबर दो दिन का अंतराष्ट्रीय आलोचना सभा तथा हृदय मिलन उत्सव व तृतीय वार्षिक सभा का शुक्रवार को शुभारंभ शांतिनिकेन में हुआ। इस अंतरर्राष्ट्रीय समारोह में जमशेदपुर शहर की जानी-मानी समाज सेविका पूरबी घोष को आमंत्रित किया गया था और उन्हें इस मंच पर सम्मानित भी किया गया।
इसके मुख्य अतिथि विश्व भारती के उपाचार्य डॉ. विनय कुमार सोरेन थे। इसमें विभिन्न शहर तथा विभिन्न देश से साहित्यिक कवि, कलाकार, वाचिक शिल्पी का समावेश रहा। इस संस्था का देश-विदेश में कुल 200 सदस्य हैं। वहां पर पूरबी घोष ने भी अपना वक्तव्य रखा, जो सभी का मन छू गया। इस समावेश में कोलकाता, दिल्ली, मुंबई,त्रिपुरा अगरतला, रायगंज, असम आदि प्रान्तों से भी कवि एवं साहित्यिक आए थे। बांग्लादेश ने इस बार योगदान नहीं किया। उस कार्यक्रम में जरूरत मंद के बीच कंबल भी वितरण किया गया।
विभिन्न कवि साहित्यिक पुस्तकों विमोचन हुआ। काजी नजरुल इस्लाम के 125 वर्ष के उपलक्ष्य में त्रिपुरा के डॉ. देवब्रत की एक पुस्तक भी विमोचन हुआ। खोयाई साहित्य संस्कृति समिति की अध्यक्ष गीता किनी तथा पूरबी घोष ने जापानी विभाग के प्रमुख और संपादक किशोर भट्टाचार्जी का आभार प्रकट किया। इस दौरान ख़ास तौर पर साकची रविन्द्र भवन के पूर्व प्रिंसिपल चंचल कुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!