
जमशेदपुर में सुबह से बादल छाए है. राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कारण झारखंड के कई जिलों में ही 10 और 11 जनवरी को कई जिलों में बारिश हो सकती है.
14 जनवरी से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का धीरे-धीरे असर खत्म हो जाएगा
झारखंड में मौसम एक बार फिर से बदल सकता है. राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है.
सुबह से ही दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
10 या 11 जनवरी से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. जिसके कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 और 22 जनवरी को पूरे राज्य में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने की संभावना है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जनवरी से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का धीरे-धीरे असर खत्म हो जाएगा जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होगी.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी.
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा PTO में रिकॉर्ड किया है. जबकि न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटों की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 12.5, जमशेदपुर में 13.2, डाल्टनगंज 12.2, बोकारो 12.1, चाईबासा में 13.6, देवघर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 26.6 जमशेदपुर में 27.8, डाल्टनगंज में 27.6, बोकारो में 27.5, चाईबासा में 28.4 और देवघर में 27.5 रिकॉर्ड किया गया है.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!