
नाकाम इश्क की जिंदा कहानी, अपनी प्रेमिका रीमा का नाम अबतक 1 करोड़ बार लिख चुके हैं किशोर फरवरी का महीना प्यार का महीना माना जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन का कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे लव वीक का आखिरी दिन होता है।
इसके साथ ही वैलेंटाइन वीक खत्म हो जाता है। इस वीक के आखिरी दिन पर हम आपको प्यार कि एक अनूठी दास्तां बताने जा रहे हैं। लोग कई बार अपने प्यार का नाम कभी कागज पर तो कभी कार्ड पर या कभी मैसेज या ईमेल पर लिखते मिल जाते हैं लेकिन एक बार, 2 बार या ज्याद से ज्यादा 100 बार लेकिन अभी जो कहानी हम आपको बताएंगे उसमें प्रेमी ने अपने एक तरफा प्यार में प्रेमिका का 1 करोड़ बार नाम लिखा है। वह भी छोटे-छोटे कागजों में। चादर में। डायरी में। और भी बहुत जगह।
रांची के रातु रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी के रहने वाले 54 साल के किशोर गाबा ने अपनी प्रेमिका के नाम पिछले 21 साल में एक करोड़ बार लिखा है। किशोर 30 साल पहले एक लड़की से प्यार कर बैठे। प्यार तो बहुत था लेकिन प्यार का अंजाम शादी तक नहीं पहुंच सका। किशोर बताते हैं कि उनकी प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई। किशोर थोड़े निराश जरूर हुए लेकिन अपनी प्रेमिका की याद को जिंदा रखने के लिए उन्होंने 33 साल की उम्र में उसका नाम लिखना शुरू किया। उन्होंने संकल्प लिया कि अपनी प्रेमिका का नाम एक करोड़ बार लिखेंगे।
छह महीने पहले 26 अगस्त 2023 को एक करोड़ बार ‘रीमा’ नाम लिखा। किशोर कहते हैं कि काम के बाद उनको जब समय मिलता वह नाम लिखते थे। नाम लिखने में उनको एक अलग ही ऊर्जा मिलती। वह मानते हैं कि प्रेम भक्ति है, आराधना है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!