
लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिला
कई विभागों के स्टाल लगाए गए
बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। श्रम विभाग, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, आवास, पंचायती राज, पेशन एवं आपूर्ति विभाग का स्टॉल लगाया गया था। बाल विकास परियोजना की और से 01 व्हील चेयर एवं 01 दिव्यांग को ब्लाइंड स्टिक प्रदान किया गया वहीं 01 नवजात का अन्न प्रासन्न कराया गया।
कई किसानों को मिला किसान क्रेडिट कार्ड
आपूर्ति विभाग द्वारा 06 लोगों को राशन कार्ड वितरण दिया गया। कृषि विभाग की और से 05 किसानों को केसीसी वितरण किया गया जिसमें 02 किसानों को 50000-50000 रू, 02 किसानों को 30000-30000 रू. एवं 01 किसान को 35000 रूपया का केसीसी स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। पेंशन याजना के तहत 15 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। श्रम विभाग की और से 05 मजदूरों को ई-श्रम कार्ड बनाया गया एवं 05 लोगों को सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का लाभ दिया गया। पशुपालन विभाग की और से गाय वितरण, लाभुक अंशदान के लिए केसीसी 09 किसानों को वितरण किया गया। साथ ही वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हेतु कुल 60 आवेदन प्राप्त हुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु 10 आवेदन प्राप्त हुआ, चापकल हेतु 07 आवेदन एवं जलमीनर हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुआ। शौचालय हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुआ।
सभी प्रखंडों में लगेगा जनता दरबार-सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सभी प्रखंडों में जनता दरबार लगाकर जनता का कार्य किया जाएगा। जनता दरबार होने से ग्रमीणों की समस्या का त्वरित समाधान होता है। जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी श्री जितराय मुर्मू, पशुपालन पदाधिकारी-सह- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, प्रखंड एवं अंचल के कर्मी, ग्रामीण आदि उपस्थित थें।
सरायकेला : 29 दिसम्बर को होने वाले “विकास मेला” के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!