
अदम्य सत्याग्रह जारी है
वाराणसी प्रशासन, खास तौर पर आयुक्त कौशल राज शर्मा के दमनकारी प्रयासों के बावजूद सर्व सेवा संघ परिसर पर अवैध कब्जे के प्रतिवाद एवं पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ प्रारंभ सत्याग्रह गिरफ्तारी के बावजूद जारी है। राजघाट परिसर के सामने 11 सितंबर, विनोबा जयंती के अवसर से प्रारंभ सत्याग्रह को 87 वें दिन के दोपहर को रोक दिया गया। साथ ही राम धीरज, अशोक शरण, नंदलाल मास्टर और जोखन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें शाम को छोड़ दिया गया। विचार-विमर्श के बाद सत्याग्रह को शास्त्री घाट पर जारी रखने का निर्णय लिया गया।
सत्याग्रह अपने 88 वें दिन में प्रवेश कर गया
आज दिनांक 7 दिसंबर 2024 को सत्याग्रह अपने 88 वें दिन में प्रवेश कर गया है। सत्याग्रह में सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, प्रकाशन समिति के संयोजक अशोक भारत, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सिराज अहमद और ईश्वर प्रसाद देशमुख उपवास पर हैं।
सत्याग्रह में संत का संकल्प और शहादत की विरासत समाहित है,इसे कोई डिगा नहीं सकता
11 सितंबर को दुनिया के महान संतों में से एक संत विनोबा भावे की जयंती है तो सत्याग्रह का समापन अशफाकउल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह की शहादत के दिन होना है। 19 दिसंबर 1927 को इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फैजाबाद जेल में फांसी दी गई थी। संत से लेकर शहीद तक हमारे पूर्वज हैं। राजे- रजवाड़ों,जमींदारों,कॉरपोरेट के समर्थकों के लिए यह समझना कठिन है कि सत्याग्रह को दबाया नहीं जा सकता।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!