
दबंग लड़कों ने छात्राओं के हॉस्टल में घुसने की कोशिश भी की
दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में वार्षिक उत्सव के दौरान दबंगों का लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामले पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक दबंग लड़कों ने छात्राओं के हॉस्टल में घुसने की कोशिश भी की। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कॉलेज प्रशासन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई पर जवाब मांगा है।
आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने की बात
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को अपने नोटिस में आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके साथ ही फेस्ट के दौरान कॉलेज प्रशासन और दिल्ली पुलिस के तहत किए गए सुरक्षा इंतजामों का भी ब्योरा भी मांगा गया है। आयोग ने सुरक्षा में चूक होने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण सौंपने को कहा है।
आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए- स्वाति मालीवाल
महिला आयोग द्वारा कॉलेज और पुलिस से इस संबंध में किए गए पत्राचार की प्रतियां जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। आयोग ने 3 मई, 2023 तक कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा है, “घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने अतीत में ऐसे कई मामले देखे हैं, जिनमें छात्राओं को असामाजिक तत्वों के द्वारा परेशान किया गया है।“ साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मान सरकार ने कड़े कदम उठाए: केजरीवाल
‘हरिभूमि’ से साभार

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!