
वर्ण व्यवस्था में बाँट कर ऊँच-नीच की भावना पैदा करने वाला है मनुस्मृति
राष्ट्रीय स्तर से निदेशित वामदलों के तत्वावधान में आयोजित मनु स्मृति का दहन कार्यक्रम किस्को मोड़ ,लोहरदगा में किया गया,
जिसको संबोधन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक ही रास्ते से आने वाले तमाम इंसानों को मनु स्मृति द्वारा वर्ण व्यवस्था में बाँट कर ऊँच-नीच की भावना पैदा कर आपस में अधिसंख्य मनुष्यों को तिरस्कृत करने की कार्रवाई आज तक की जा रही है, इसलिए आज के वैज्ञानिक और बौद्धिक युग में इसकी प्रासंगिकता नहीं रह गई है और सभी जाति ,धर्म के विद्वानों द्वारा निर्मित संविधान सभा के संरक्षण में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेदकर द्वारा लिखित भारत का संविधान दुनिया के सभी देशों से सर्वोत्तम संविधान सर्वग्राह्य है।
इसके आधार पर हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी भारत में रामराज्य की भाँति बाघ-बकरी एक साथ एक ही घाट में पानी पीते हैं। इसलिए आपस में बैर -भाव पैदा करने वाले मनुस्मृति को जलाया गया।
पहले वक्ताओं ने मनु स्मृति और भारत के संविधान में निहित तत्वों,धाराओं , विचारों तथा समय और काल का विस्तार से तुलनात्मक वर्णन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मनु महाराज द्वारा रचित मनु स्मृति का दहन किया गया।
केन्द्रीय स्तर से निदेशित कार्यक्रम में महेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार वर्मा,लाल धनंजय नाथ शाहदेव ,बच्चू नारायण सिंह, गोपाल महतों, पारसनाथ महतों , शिवनाथ यादव, उपेंद्र साहू, प्रताप भगत, मो0 कैश, लखन राम, सुरेश उराँव, मो0 जफर , अनिल दास, फिरोज अंसारी, विनोद भगत, राजकुमार टोप्पो, दिव्यांशु कुमार, आशीष प्रशांता उराँव , दिलमुनि कुजूर आदि शामिल हुए तथा कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार वर्मा तथा संचालन महेश कुमार सिंह ने किया।
अंत में मनु स्मृति मुर्दाबाद, भारत का संविधान जिन्दाबाद। मनु स्मृति धोखा है। आदमी के बीच खाई पैदा करने वाला मनु स्मृति मुर्दाबाद। मानव मानव एक है।बँटवारा करना बंद करो।संविधान बचाओ देश बचाओ आदि नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!