
मजदूर दिवस के अवसर पर महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से हुई प्रेस वार्ता
बिस्टुपुर स्थित परिसदन के प्रेस सभागार में आज 16 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन (एटक), झारखंड श्रमिक संघ एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के संयुक्त रूप से एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ है कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ, नया चार श्रम कोड के खिलाफ तथा 1991 ई० में नई आर्थिक नीतियों की शुरुआत की गई थी, उसके खिलाफ व्यापक आन्दोलन की शुरुआत के लिए एक मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों का एक महा सम्मेलन आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा जमशेदपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी उपस्थित होंगे।
मुख्य मांगें
1. मजदूरों के हक अधिकारों कि रक्षा के लिए झारखंड सरकार,श्रम आयोग का गठन करे।
2. केंद्र सरकार सीमेंट वेज, स्टील वेज, ऑटो मोबाइल वेज, मझोले इंजीनियरिंग वेज समेत अन्य वेज बोर्ड के निर्माण को कार्यान्वित करे।
3. केंद्र सरकार चार श्रम कोड को मजदूरों के हित में निरस्त करे और 44 श्रम कानूनों को जारी रखें।
4. पांच दिसम्बर 2024 को केंद्र सरकार की विभिन्न श्रेणियों में मजदूरों के लिए जो न्यूनतम मज़दूरी लागू की गई है, उसे अविलंब कार्यान्वित किया जाय।
5. केंद्र सरकार झारखंड सरकार को उसका बकाया रूपए 1 लाख 36 हजार करोड़ कोयला का रॉयल्टी जो मजदूरों की गाढ़ी कमाई का हिस्सा है, को अविलम्ब दे।
प्रेस वार्ता में झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड सपन कुमार घोषाल, महासचिव कॉमरेड रमेश मुखी, सुनीता मूर्मू,करन हेंब्रम, नरसिंह राव उमेश मुखी, मोतीलाल जातराम, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र मैथी एवं झारखंड वर्कर्स यूनियन के कामरेड ओमप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!