
टाटा कंपनी के ऑफिस में आज 10 मार्च को टाटा कंपनी लेंड डिपार्टमेंट के प्रमुख, भूमि प्रबंधन के अमित सिंह के समक्ष विस्थापितों की उपस्थिति में एक दिवसीय वार्ता हुई.
डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों ने टाटा कंपनी के समक्ष कुछ मांगें रखी हैं.
मांगें
1. टाटा कंपनी और डिमना डैम के विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र दिया जाए।
2. 1932 खतियान के आधार पर विस्थापितों को चिन्हित कर विस्थापितों को पुनर्वास व मुआवजा दिया जाए।
3. 1996 के सर्वे सेटलमेंट को रद्द किया जाए।
4. डिमना डैम विस्थापित के साथ 32 दौर की सरकार, कंपनी और विस्थापितों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता जो बंद हो गई थी, उसे प्रारंभ किया जाए।
5. डिमना डैम और टाटा कंपनी में जो जमीन कंपनी के अधीन नहीं है, उसे अधिक भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत पुनः विस्थापितों को वापस किया जाए।
6. टाटा कंपनी की बहाली में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाए तथा टाटा कंपनी के ठेकेदारी में भी विस्थापितों को प्राथमिकता दिया जाए।
7. टाटा कंपनी के लीज नविकरण कमिटी में डिमना डैम विस्थापितों और टाटा कंपनी से हूए विस्थापितों को भी रखा जाए.
इन 7 बिन्दुओ पर टाटा कंपनी के तरफ से अमित सिँह ने कहाँ कि डिमना डैम विस्थापितों के साथ वार्ता फिर से प्रारम्भ कर उन्हें न्याय देने का प्रयास करेंगे. साथ ही विस्थापितों को टाटा कंपनी के वहाली में प्राथमिकता देने के बात को आगे बढ़ाएंगे.
बाकि बिंदुओं पर कहा कि यह सब सरकार स्तर का मामला हैं. सरकार के सामने अपने मुद्दों को रखने के लिए कहा.

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!