
भगवान सिंह ने कहा कि इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए कम है
पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर सहित अन्य को पंजाब-हरियाणा सीमा पर हिरासत में लिए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है और कहा कि यहां की सरकार मुगलों और अंग्रेज़ों से ज़्यादा दमनकारी और बदतर है।
बुधवार को रोषपूर्ण बयान जारी कर भगवान सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ भगवंत मान सरकार का एक्शन बहुत हैरान करने वाला है।
किसान आंदोलन को लेकर भगवंत मान का रुख अचानक बदलाव से वे हैरत में हैं।शंभू और खनोरी बॉर्डर जबरदस्ती खाली करवाए गए और वहाँ किसानों पर पुलिस और बुलडोजर एक्शन, देश के इतिहास का काला दिन है।
भगवान सिंह ने कहा लंबे अर्से से अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को हिरासत में लिया है। डल्लेवाल के साथ साथ किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर और आंदोलन कर रहे अन्य किसानों को भी मोहाली में हिरासत में ले लिया गया। ये गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब किसान चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे। सरकार किसानों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें किसानों को ही मिटाने में जुटी हुई है। भगवान सिंह ने कहा इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए कम है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!