अर्जुन मुंडा से कुड़मी नेता शीतल ओहदार के 4 सवाल
मीडिया पर लगातार ज़ुबानी हमले किए जा रहे हैं. ग़ैर कुड़मी आदिवासी नेता हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं कुड़मी समुदाय के. हालात की नजाकत को भांपते हुए अर्जुन मुंडा ने भी अपने तेवर बदल लिए हैं, क्योंकि अपने समुदाय को वे कैसे नाराज़ कर सकते हैं ? आगे चुनाव जो है !
“कुड़मी समाज का कोई भी मामला केंद्र सरकार के पास लंबित नहीं है. यह राज्य का मामला है.” अर्जुन मुंडा के इस कथन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कुरमी/ कुड़मी समाज के अगुवा शीतल ओहदार ने कहा कि अर्जुन मुंडा जान बुझकर गलत बयान दे रहे हैं. इस मुद्दे पर शीतल ओहदार ने अर्जुन मुंडा से चंद सवाल पुछे हैं.
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2023/09/11_03_2018-10ghap8-c-2.jpg?resize=225%2C300&ssl=1)
4 सवाल
1.पिछले साल 2022 में तमरिया/तमड़िया, भोक्ता, और पुरान जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में किसने शामिल किया, राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार? 2. ज्ञात हो कि अर्जुन मुंडा तमड़िया जाति से आते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रहते साल 2004 में विधानसभा में इस पर प्रस्ताव पारित कर कर अर्जुन मुंडा केंद्र को भेजे थे, क्या वह झूठ था ? 3. पिछले सत्र में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल पर अर्जुन मुंडा ने क्यों कहा कि कुड़मियों को न्याय भाजपा ही दिलाएगी ? 4. कुड़मियों के पिछ्ले आंदोलन संसद भवन “हुड़का जाम” से घबराकर कुड़मी प्रतिनिधियों को बुलाकर एक माह में समाधान निकालने का भरोसा क्यों दिलाया ?
शीतल ओहदार ने इन 4 चार सवालों के संतोषजनक जवाब अर्जुन मुंडा से मांगे हैं और आशा व्यक्त है कि वे आगे से इस प्रकार लोगों को भ्रमित करने का कार्य नहीं करेंगे.
कुड़मी समाज अर्जुन मुंडा और भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सबक सिखाएगा
आगे श्री ओहदार ने कहा कि इन सभी बातों से प्रतीत होता है कि अर्जुन मुंडा कुड़मी जनजाति के अस्तित्व को मिटाना चाहते हैं, जो कि कभी संभव नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो कुड़मी समाज अर्जुन मुंडा और भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अर्जुन मुंडा को कुड़मी गांव में घूमने नहीं दिया जाएगा और कोई कुड़मी उनकी दलाली करे, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा समाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!