
आदिवासियों की जमीन का रक्षा कवच सीएनटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन – मदन मोहन सोरेन
भारत आदिवासी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम ने पेसा कानून की 28वीं वर्षगांठ पर पेसा कानून को सख्ती से लागू करने के लिए राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल इलाका में पेसा नियमावली नहीं बनने से आदिवासी और मूलनिवासियों को अपने अधिकारों से वंचित रखा गया है। आदिवासियों की जमीन का रक्षा कवच सीएनटी एक्ट का खुलेआम उल्लंघन कर जमीन लूटी जा रही है। वन अधिकार कानून 2006 को शक्ति से लागू नहीं की जा रही है परिणाम स्वरूप आदिवासी और मूलनिवासियों को वनों से सामुदायिक वन संसाधन अधिकार नहीं दिया जा रहा है।
पारम्परिक ग्राम सभा को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून के माध्यम से प्रत्येक पारम्परिक ग्राम सभा को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होनी चाहिए। यह कानून से सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा और अंतिम व्यक्ति तक लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब तक सभी दलों को सत्ता में मौका मिला लेकिन किसी पार्टी ने भी ईमानदारी से पेसा कानून पर गंभीर नहीं रहा।पेसा कानून लागू नहीं होने से आदिवासियों की रूढ़ि प्रथा और मूलभावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
पेसा नियमावली को दो माह तक लागू नहीं होने पर होगा आन्दोलन – मदन मोहन
पेसा कानून को समता जजमेंट 1997 के अनुरूप विस्तार किया जाना चाहिए। इससे झारखंडियों को खनिज में भी मालिकाना हक मिलेगा।
दुर्भाग्य है कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद “अबुआ सरकार” सोच रखने वाली सरकार भी पेसा कानून को लागू करने के लिए अब तक इसकी नियमावली नहीं बना सकी. यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने का कि पेसा नियमावली को दो माह तक लागू नहीं होने पर भारत आदिवासी पार्टी आदिवासी और मूलनिवासी के साथ एक व्यापक आंदोलन के लिए रोड में उतरने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर मदन मोहन सोरेन के अलावे रोशन पूर्ति, इन्द्रजीत मुंडा, मोहम्मद गुलाम, महेश मार्डी, महेश मार्डी, विमल केशर मुंडा, राम मुंडा, सुकलाल सामद, महंती बांडरा आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!