
प्रदेश में शराब बंदी लागू हुई तो लाखों परिवार उजड़ने से बच जाएंगे
रीवा 16 जुलाई। मध्यप्रदेश में महिला प्रताड़ना के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। घर में हों या बाहर महिलाएं सुरक्षित नही हैं। मंदसौर जिले के ग्राम पीपलखेड़ी में गत दिवस एक शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने चार छोटे बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। प्रताड़ित महिला को कुआं से जीवित सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि उसके चारों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। पति शराब का आदी था। वह नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। घटना के एक दिन पहले शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया था।
पत्नी ने अपने चारों को बच्चों को लेकर एक आंगनबाड़ी केंद्र में किसी तरह रात बिताई और सुबह होने पर अपने सभी बच्चों को लेकर कुआं में कूद गई थी।
लेकिन महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों में कहीं कमी देखने को नहीं मिल रही है
नारी चेतना मंच ने इस हृदय विदारक घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश में सरकार के द्वारा महिलाओं को सुरक्षित जीवन देने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों में कहीं कमी देखने को नहीं मिल रही है। प्रदेश में शराब के चलते बड़ी संख्या में परिवार बर्बाद हो रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते परिवार टूट रहे हैं। शराब पीने के कारण लोग बीमार रहते हैं। बड़ी संख्या में अकाल मृत्यु का शिकार बन जाते हैं। शराब के कारण गृह कलह की स्थिति बनी रहती है। महिलाओं के साथ अक्सर मारपीट होती है। पूरे घर का वातावरण खराब हो जाता है।
शराबबंदी नहीं होने से गरीब परिवार उजड़ रहे हैं
नारी चेतना मंच ने कहा कि लाडली बहनों को सरकार के द्वारा दिए जाने वाला पैसा भी शराबी पति के द्वारा छीन लिया जाता है। प्रदेश में अभी भी महिलाएं दहेज हत्या का शिकार बन रही है। छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले भी बराबर बने हुए हैं। छोटी बच्ची से लेकर वृद्ध महिला तक सुरक्षित नहीं है। कड़े कानून बनाए जाने के बाद भी अपराधों के ग्राफ में कोई कमी नहीं आई है। प्रदेश सरकार द्वारा शराब को राजस्व का माध्यम बनाने की वजह से शराबबंदी नहीं हो पा रही है। शराबबंदी नहीं होने से गरीब परिवार उजड़ रहे हैं। शराब के चलते सरकार को फायदा कम नुकसान ज्यादा है लेकिन इस गोरख धंधे के चलते गलत लोगों को फायदा मिल रहा है।
नारी चेतना मंच ने कहा कि यदि प्रदेश में शराबबंदी प्रभावशाली बनाई जाती है तो बड़े पैमाने पर कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और लाखों परिवार बर्बाद होने से बच जाएंगे।
नारी चेतना मंच स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाणी पटनायक 18 को रीवा आएंगी

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!