
बाढ़ पीड़ितों के लिए ‘जनप्रिय’ संस्था जन-सहयोग से लगातार काम कर रही है – गौतम कुमार
भागलपुर, 26 सितंबर : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ‘जनप्रिय भागलपुर’ की ओर से गुरुवार को विश्वविद्यालय बाल निकेतन में दिलदारपुर के ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया। ‘जनप्रिय’ के निर्देशक गौतम कुमार ने कहा कि गंगा नदी में आई बाढ़ की विभीषिका ने गंगा तट के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भयंकर कष्टों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित प्रकृति की दोहरी मार बाढ़ और वर्षा को झेलने के लिए विवस है। सरकारी व्यवस्था के बाबजूद जीवन की मूल-भूत आवश्यकता जैसे भोजन, वस्त्र, आवास, पानी और स्वास्थ्य से भी लोग वंचित हैं। बाढ़ पीड़ितों के साथ ‘जनप्रिय’ संस्था जन-सहयोग से लगातार काम कर रही है।
पिछले दिनों आई बाढ़ में विश्वविद्यालय बाल निकेतन में 10 दिनों के लिए रात्रि भोजन भी उपलब्ध कराया गया था
‘जनप्रिय’ की रेखा कुमारी और इकराम हुसैन शाद ने कहा कि पीर दमरिया के सौजन्य से पिछले दिनों आई बाढ़ में विश्वविद्यालय बाल निकेतन में 10 दिनों के लिए रात्रि भोजन भी उपलब्ध कराया गया था। इस बार इनके सहयोग से चिकित्सक की देखरेख में टिला कोठी में ठहरे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच दवाई का वितरण हमारी संस्था जनप्रिय के माध्यम से किया जाएगा।
जनप्रिय के बाबूलाल कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता जयंत जलद ने बताया हर लिंग और उम्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच जनप्रिय की टीम संग्रहित किए गए वस्त्रों को लेकर विश्वविद्यालय बाल निकेतन में ठहरे दिलदरपुर गांव के लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया।
अमित कुमार, साक्षी कुमारी, सुदर्शन कुमार, दिलीप बाबा, मधु महतो, संजीत कुमार, सुलेखा कुमारी, अंशु कुमारी, चनो मंडल, सागर महतो, सहित कई बार पीड़ितों ने वस्त्र वितरण के कार्य सराहना करते हुए कपड़े ग्रहण किए।
वस्त्र वितरण में मुख्य रूप से ‘जनप्रिय’ के निदेशक गौतम कुमार, जनप्रिय महिला स्वावलंबन समिति की संयोजक रेखा कुमारी, जनप्रिय कला सांस्कृतिक मंच के संयोजक इकराम हुसैन शाद, जनप्रिया “बा” बाल शिक्षा केंद्र के संयोजक बाबूलाल कुमार पासवान, साक्षी कुमारी, रागिनी, पूजा, प्रीति और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जयंत जलद द्वारा संचालित किया गया।
लोको पायलट ने Indian Railway की बदइन्तजामी की खोली पोल | Truth Behind Railway Accident

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!