
सरकार ने विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण के जीवंत इतिहास को मटियामेट कर दिया
आज 6 अगस्त 24, दिल्ली : सर्व सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पार्लियामेंट्र ऑफिस में मिला और बनारस की घटना के बारे में बताया। उन्हें एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से दो बातें कही गई हैं। एक तो यह कि पार्लियामेंट्री कमेटी के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाए और पार्लियामेंट में इस विरासत के ध्वस्तीकरण के सवाल पर बहस हो। सरकार ने विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण के जीवंत इतिहास को मटियामेट कर दिया। प्रतिनिधिमंडल में सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदनपाल, मंत्री अरविंद कुशवाहा एवं अरविंद अंजुम, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, ट्रस्टी अशोक शरण, जागृति राही और योगेंद्र यादव के साथ मुलाकात की।
राहुल गांधी ने मामले पर संसद में सवाल उठाने का आश्वासन दिया
राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे और नवंबर में जब फिर से सदन शुरू होगा तब हम सवाल को सदन में उठाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांधी के किसी भी विरासत को सरकार अगर कब्जा करने या ध्वस्त करने की कोशिश करेगी तो हम उसका विरोध करेंगे।
सेवाग्राम पर भी सरकार की बुरी नजर !
सेवाग्राम पर भी सरकार की बुरी नजर की चर्चा करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता आंदोलन और गांधी जी की ऐतिहासिक स्थली है। इसे दुनिया भर के लोग देखने के लिए आते हैं। वह स्वतंत्रता आंदोलन और भारत का जीता जागता इतिहास है। उससे सरकार अगर छेड़छाड़ करती है इंडिया गठबंधन इसका विरोध करेगा।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!