
मानसिक रूप से बीमार पीड़िता रूबी कुमारी, दूरदराज के इलाके में रहती हैं
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान की कड़ी में आज, 5 जनवरी 2025 को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस अभियान के तहत मानसिक रूप से बीमार पीड़िता रूबी कुमारी, जो चाईबासा के एक दूरदराज के इलाके में निवास करती हैं, को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया।
अस्पताल के समर्पित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उनकी स्थिति को गंभीर समझते हुए, त्वरित इलाज प्रदान करते हुए उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। इस कार्य को सफल बनाने में सदर अस्पताल के चिकित्सक और PLV सूरज कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने न केवल तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई, बल्कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने में भी अहम योगदान दिया।
यह कार्यक्रम, जो विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, अन्य मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद करने की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत बना है। इसके माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि मानसिक बीमारी के मामले में सही समय पर इलाज और कानूनी सहायता से पीड़ितों को जीवन में सुधार लाने का एक अवसर मिल सकता है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!