
जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है – त्रिशानु राय
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना और सैनिकों को लेकर दिए बयान ” देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है ,” की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि भाजपा इसके लिए माफी मांगे।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को कहा कि यह देश की सेना और सैनिकों का अपमान है। यह सेना और जवानों के शौर्य का अपमान है और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना पर गर्व कर रही है, उस वक्त जांबाज सेना के लिए भाजपा के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे है। भाजपा और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!