
Jharkhand Govt Jobs 2022 झारखंड में रोजगार सेवक और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी.
इसमें रोजगार सेवक के 614 और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों 69 पद हैं. मनरेगा के सफल क्रियान्वयन के लिए इसकी बहाली होनी है. इसके अलावा सहायक अभियंता के 94 और कनीय अभियंता के 259 पदों पर भी नियुक्ति की जायेगी. साथ ही साथ कंप्यूटर सहायक और लेखा सहायक के पद पर भी नियुक्ति होनी है. सारे पदों को जिलावार चिह्नित किया गया है. दो दिन पूर्व ही मंत्री ने सभी पदों पर बहाली लेने का निर्देश दिया है.
आदर्श आचार संहिता की वजह से नियुक्ति की प्रक्रिया लटकी हुई थी. अब नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे में अब राज्य और जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मनरेगाकर्मियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण मनरेगा के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही है.
जिला रिक्तियां
रामगढ़ 40
लोहरदगा 03
सिमडेगा 10
सरायकेला 25
चतरा 64
कोडरमा 57
हजारीबाग 123
पूर्वी सिंहभूम 112
गिरिडीह 04
गुमला 27
पाकुड़ 60
साहिबगंज 44
धनबाद 42
गढ़वा 61
लातेहार 30
पलामू 41
देवघर 64
रांची 75
बोकारो 103
गोड्डा 60
प सिंहभूम 33
जामताड़ा 118
दुमका 78
कुल 1274

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!