
राज्य के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द ही बहाली शुरू होगी। इसके लिए सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची तैयार कर राज्य को भेज दी गई है। नियुक्ति प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 50 फीसदी रिक्त सीटों पर नियुक्ति होगी। इसके बाद बची सीटों के लिए दूसरे चरण में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम में पहले चरण में पहली से लेकर पांचवीं तक के लिए 479 तथा कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 630 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जिले में पहली से पांचवीं तक के लिए 1226 और छह से आठवीं के लिए 1436 खाली पद हैं, जिस पर नियुक्ति होनी है।
इन सभी रिक्त पदों की सूची शिक्षा विभाग की ओर से तैयार कर राज्य को भेज दी गई है। स्कूलों में लगभग 25% से अधिक रिक्त पद हैं। 2015 के बाद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जबकि प्रत्येक वर्ष शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह पर कोई नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बढ़ती जा रही है। रिक्त पदों पर वे विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे, जो टेट पास होंगे। नियुक्ति सरकार की ओर से बनाई गई नियमावली के आधार पर होगी।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!