
इस्राइल के द्वारा फिलस्तीन पर हमला करने की निन्दा
लोहरदगा, 07 अक्टूबर : वामदल एकता मंच ,लोहरदगा के तत्वावधान में शांति नगर,किस्को मोड़, लोहरदगा में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अमेरिका के इशारे पर इस्राइल के द्वारा फिलस्तीन पर हमला करने की निन्दा की गई तथा उससे उत्पन्न तीसरे विश्व युद्ध की परिस्थिति पैदा करने की कार्रवाई को निन्दनीय करार दिया गया। वामदल दुनिया में शान्ति का पक्षधर रहा है, युद्ध व नरसंहार का नहीं। दो-दो विश्व युद्ध के प्रहार से आज भी दुनिया उबर नहीं पायी है और अगर तीसरा विश्व युद्ध हो गया, तो दुनिया नष्ट नाबूद हो जायगी। दुनिया का विकास रूक जायगा। साथ ही आने वाली पीढी का नामोनिशान मिट जायगा एवं नाभिकीय शस्त्रों के करण कोई विजेता नहीं रह पायगा। इसलिए अमेरिका अपनी चौधराहट बंद करे।
वामदल ने भारत सरकार से मांग की है कि फिलिस्तीन के पक्ष में तथा दुनिया में शान्ति कायम करने का पहल करे, क्योंकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी को शान्ति व सुख चैन मिल सके। अंत में युद्ध नहीं, शान्ति चाहिए। अमेरिका चौधराहट बंद करे। वामदल एकता जिन्दाबाद के नारा के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅ. अनन्त कुमार दास, दिलीप कुमार वर्मा तथा महेश कुमार सिंह ने की एवं बच्चू नारायण सिंह, राम कुमार महतो,जगदीश महतो, लाल धनंजय शाहदेव, शिवनाथ यादव, मो. कैश, रामलखन वर्मा, गौशुल आजम ने संबोधित किया।
International : यूरोपीय आयोग प्रमुख ने भारत को रूस-चीन मैत्री को लेकर चेताया

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!