
शांति और सद्भाव का हो प्रयास
झारखंड सर्वोदय मंडल द्वारा आज 16 मार्च को एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सर्व सेवा संघ (अखिल भारतीय सर्वोदय मंडल) की कार्यकारिणी की संपन्न वर्चुअल बैठक में यह कहा गया कि रूस द्वारा उक्रेन पर थोपा गया अमानवीय युद्ध निंदनीय और कुत्सित मानसिकता का घोतक है। संयुक्त राष्ट्र संघ और नाटो को शीघ्र ही रूस पर दबाव बनाते हुए शांति और सद्भाव बनाने का प्रयास करना चाहिए। सर्व सेवा संघ ने युक्त संस्थाओं से इस मामले पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक दबाव बनाने हेतु अपील की है। संघ द्वारा कहा गया है कि रूसी सरकार की विस्तारवादी नीति के खिलाफ कड़े कदम उठाए जायं ताकि मानवता की रक्षा हो सके।
पूरा विश्व गांधी की अहिंसा के सिद्धांत का कायल
झारखंड सर्वोदय मंडल के विश्वनाथ आजाद ने कहा, “हम गांधी, विनोबा और जय प्रकाश नारायण के विचारों के अनुयायी हैं और हमारा देश हीं नहीं पूरा विश्व गांधी की अहिंसा के सिद्धांत को मानता है। साथ ही भारत वैसुधैव कुटुंबकम की नीति को मानता है।“ आजाद ने कहा कि किसी भी देश पर किसी भी देश को अपने कब्जे में लेकर विस्तारवादी नीति थोपने की कोशिश घोर निंदनीय है।
वर्तमान सरकार के ढुलमुल रवैये से विश्व पटल पर देश की छवि हुई है धूमिल
आगे कहा गया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्राओं को लेकर वर्तमान सरकार के ढुलमुल रवैये से विश्व पटल पर देश की छवि गिरी है, साथ ही की गुटनिरपेक्ष छवि को भी दांव पर लगा दिया है, जबकि भारत कभी भी हिंसा के बल पर विस्तारवाद का समर्थक नहीं रहा है। रूस को युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाया जाने में नॉटो और युनेस्को भी तमाशबीन बने हुए है,।जिसकी जितनी निंदा किया जाय कम है।
सर्व सेवा संघ की ईकाई झारखंड सर्वोदय मंडल ने इस विज्ञप्ति के माध्यम से देश और दुनिया के महाशक्तियों से अपने हथियारों को बेचने की होड़ में न लग कर युक्रेन पर हो रहे हमले को तत्काल रोकने की मांग की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वालों में झारखंड सर्वोदय मंडल के संयोजक डॉ. विश्वनाथ आजाद, ब्रजभूषण गुरु, खिरोधर महतो सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
गांधी जी के प्रतिदानों को देश कभी भुला नहीं सकता-आभा मुख्तलिफ़

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!
1 Comment
बहुत ही अच्छी भूमिका निभा रहे हैं शशांक शेखर। इसके लिए साधुवाद