
राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां चुनाव की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। इन सबके बीच विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे सर्वे भी सामने आ रहे हैं। ताजा सर्वे टाइम्स नाउ नवभारत की ओर से कराया गया है। इस सर्वे में दोनों ही पार्टियों के लिए अलार्मिंग मैसेज हैं। टाइम्स के इस सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर नजर आ रही है। इस सर्वे में जुलाई और सितंबर महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया है।
सितंबर में दोनों दल बराबरी पर
टाइम्स नाउ के सर्वे के अनुसार राजस्थान में आज अगर चुनाव हो तो बीजेपी-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर है। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर हुए सर्वे में भाजपा को 95 से 105 सीटें तो दूसरी ओर कांग्रेस को 91 से 101 सीट मिलती नजर आ रही हैं। इसके अलावा निर्दलीय और अन्य पार्टियों को 3-6 सीट मिल सकती है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटों पर जीत मिली थी वहीं कांग्रेस को 100 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
जुलाई में आगे थी भाजपा
गौरतलब है कि राजस्थान चुनाव को लेकर जुलाई में भी सर्वे हुआ था। जिसमें भाजपा को 114 से 124 और कांग्रेस को 71 से 81 सीटें मिल रही थी। लेकिन सितंबर में हुए सर्वे में अब टक्कर बराबरी पर आ गई है। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस चुनाव से पहले अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। इसको लेकर दोनों ही पार्टियों के हाईकमान लगातार राजस्थान के दौरे कर रह हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!