
प्रासंगिकता पर विस्तृत विमर्श
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और जनकवि अवतार सिंह ‘पाश’ की शहादत को याद करते हुए एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई, साथ ही भगत सिंह के विचारों और उनकी प्रासंगिकता पर विस्तृत विमर्श किया गया। छात्र राजनीति, सांप्रदायिकता और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भी गहन अध्ययन हुआ।
आज के समय में छात्र-युवा वर्ग को देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए
कार्यक्रम का संचालन मो. समी ने किया। AISA के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने भगत सिंह के संघर्ष और विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए अवतार सिंह ‘पाश’ की कविताओं को मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं के पक्ष में रेखांकित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्र-युवा वर्ग को देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि जातीय उत्पीड़न, सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, शिक्षा संकट और महिला समानता की लड़ाई को भगत सिंह के विचारों के आधार पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगत सिंह न केवल एक क्रांतिकारी थे, बल्कि एक दूरदर्शी विचारक भी थे, जिन्होंने सांप्रदायिकता और शोषण के खिलाफ संघर्ष का रास्ता दिखाया।
इस अवसर पर छुटुराम महतो, विजय कुमार, मोहम्मद सोहेल, मो. समी, सोनाली केवट, अनुराग राय, सोनू, निखिल, सत्यप्रकाश सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे। सभा में भगत सिंह और पाश की क्रांतिकारी विरासत को आत्मसात करने तथा सामाजिक बदलाव के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!