
आज 30/12/ 22, गांधी शहादत दिवस के अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान, जमशेदपुर के द्वारा आयोजित संकल्प दिवस के कार्यक्रम में आज मानगो के गांधी घाट परिसर में इकट्ठा होकर लोगों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने हाथों में गांधी के सूत्रों की तख्तियां लिए हुए थे।
इन शक्तियों पर लिखा हुआ था- ” विनम्रता से आप दुनिया को हिला सकते हैं, बिना परिश्रम के खाना चोरी है, हिंदुस्तान देहात में बसता है, जमीन पर मेहनत करने वाले का हक है, आदि। इस अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी सुख चंद्र झा ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी से तीन बातें सीखनी चाहिए- निडरता, सच बोलने का साहस और भेदभाव रहित व्यवहार। कार्यक्रम के अंत में मौन रखकर गांधी को याद करते हुए आजादी आंदोलन, मानवता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प को सुदृढ़ किया गय।
आज के कार्यक्रम में जगत,मंथन, अंकुर, विक्रम,उषा सबीना, देवगन कुमार, दिलीप,अमरेंद्र, कमलेश साहू, अंकित, तरुण, डी एन एस आनंद, अमर सेंगेल, मुकुंद ने प्रमुखता से भाग लिया और संचालन अरविंद अंजुम नर किया।
Also Read : पंजाब : लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए धमाके में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से ज़ख़्मी

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!