आदिवासी कुड़मी समाज के बैनर तले आज 05 अप्रैल को पटमदा प्रखण्ड के अंतर्गत कुड़मी भवन परिसर में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रधुनाथ महतो के 244वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।
आपन गांव आपन राज, दूर भगाव विदेशी राज
इस दौरान बिश्वनाथ कहा कि झारखंड के आदिवासियों ने रघुनाथ महतो के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ जल, जंगल, जमीन के बचाव तथा कंपनी के शोषण से मुक्ति के लिए 1769 में जो आंदोलन आरंभ किया था। उसे चुआड़ विद्रोह कहते हैं और यह आंदोलन 1805 तक चला। उन्होंने सरकार के खिलाफ जनमानस को संगठित कर सशस्त्र विद्रोह किया था। तत्कालीन जंगल महल अंतर्गत मानभूम के एक छोटे से गांव घुटियाडीह अभी नीमडीह प्रखंड खरसावां जिला में 21 मार्च 1738 को इनका जन्म हुआ था।
विद्रोह को अंग्रेजों ने उत्पाती या लुटेरा की संज्ञा देते हुए “चुआड़ विद्रोह” का नाम दिया
गुरिल्ला युद्ध नीति से अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले इस विद्रोह को अंग्रेजों ने भी उत्पाती या लुटेरा की संज्ञा देते हुए “चुआड़ विद्रोह” का नाम दिया था। रघुनाथ महतो के संगठन से अंग्रेज मेदिनीपुर से हजारीबाग, रामगढ़ एवं बांकुड़ा से चाईबासा तक भयभीत रहते थे। विद्रोह का मुख्य वजह अंग्रेज शासकों द्वारा जल, जंगल, जमीन एवं अन्य बहुमूल्य खनिज संपदा की हड़प के नियत के खिलाप था। धन्य है झारखंड के वीर प्रसविनी रत्नगर्भा धरती, जिसने अनेक महान देश भक्तों को जन्म दिया। जिन लोगों ने देश की गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए अंग्रेजों के अत्याचार, शोषण तथा जुल्म के खिलाफ हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी।
इस दौरान कई अन्य लोगों ने शहीद रघुनाथ महतो के कृतित्व पर प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मी समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कड़ुआर, बिश्वनाथ, असित कड़ुआर, साधन चंद्र महतो, सनातन महतो, स्वपम महतो, अम्बुज महतो स्वपन कुमार आदि उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!