
ओलंपिक हॉकी में कप्तानी करते हुए पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले पहले भारतीय थे
आदिवासी हो समाज महासभा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 3 जनवरी को टावर मैदान ,नादुप, सुंदरनगर में मारांग गोमगे जयपाल सिंह मुंडा जयंती मनाई गई।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (1903-1970) भारत में आदिवासी राजनीति के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े नेता और भारतीय हॉकी के पहले कप्तान जयपाल सिंह मुंडा थे, जिन्होंने आई ए एस का त्याग कर भारत के लिए 1928 की ओलंपिक हॉकी में कप्तानी करते हुए पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले पहले भारतीय थे। सन् 1938 में उनके नेतृत्व में आदिवासी महासभा अध्यक्षता ग्रहण की, जिन्होंने बिहार से इतर एक अलग झारखंड राज्य की स्थापना की मांग की। उन्होंने आदिवासी महासभा को 5 मार्च 1949 में झारखंड पार्टी अलग झारखंड राज्य की मांग हेतु बनाई गई थी।
आदिवासी हो समाज महासभा ,पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष रायमल बाऺडरा ने झारखंड सरकार एवं भारत सरकार से मांगें रखी हैं.
1. झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा लगाई जाए।
2. भारत सरकार मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जिन्होंने आई ए एस की नौकरी त्याग कर भारत के लिए ओलंपिक में हॉकी में प्रथम स्वर्ण पदक जीतने वाले को भारत रत्न अविलंब दिया जाए।
आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सीखा सकते, बल्कि आपको उनसे लोकतंत्र सीखने की जरूरत है
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जन्म जयंती पर मुख्य तौर पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिवलाल हांसदा ने कहा कि संविधान सभा में अपने संबोधन में कहा था “आदिवासियों को प्रजातंत्र नहीं सीखा सकते, बल्कि आपको उनसे प्रजातंत्र सीखने की जरूरत है।”
पिंटू चकिया ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि “आदिवासियों के सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना को जगाने हेतु उनके बौद्धिक एवं राजनीतिक योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।”
इस मौके पर दुगाई कुंकल,सुमन दोराई, नीलिना, सुन्डी,सिनि देवगम, निषा तोपनो,सुमी हेंब्रम,जसमती गागराई , मृदुला पूर्ति,रबिना हेंब्रम और घासीराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!