
शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं
26 फरवरी 2014 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे मे शहीद भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को पुण्यतिथि पर किया गया नमन। मौके पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्यगण एवं नागरिक परिवेश से लोग शहीद मनोरंजन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। संगठन के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य है जिनके कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ।
सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदहारण है देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया एवं उनकी माता-पिता से मिलकर उनका हाल चाल जाना।
इस अवसर पर ” भारत माता की जय” एवं “शहीद मनोरंजन कुमार अमर रहे” के नारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य की टोली संध्या 6 बजे वीर
के निवास स्थान पर पहुंची एवं शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सदस्य वरिष्ठ अवधेश कुमार के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी श्रद्धांजलि झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को अर्पित की। इस अवसर पर ऑफिसर वरुण कुमार, नवीन कु सिन्हा, संजय सिंह, निर्मल कुमार जितेंद्र कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह अनुपम शर्मा
सिद्धनाथ सिंह अवधेश कुमार,आ के पाठक, रवि शंकर सिंह, किशोर कुमार, अनिल कुमार,अमोद कुमार, जितेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद थेl

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!