
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने आज 23 जनवरी को अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती समरोफ़ का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान, साकची में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन अध्यक्ष और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने नेता जी को माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे।
युवाओं के प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस – जसवीर सिंह
नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जसवीर सिंह ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं के प्रेरणास्रोत बताया और शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला बताया। पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह ने नेताजी के जीवन एवम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय मे संक्षिप्त परिचय दिया और कहा कि जीवन के कठिन समयों में भी सही और साहसिक निर्णय लेने वाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्हें तत्कालीन विश्व के कई देशों में मान्यता प्रदान की थी।
आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में देश के ‘पराक्रम दिवस’ का अनुभव आम बगान मैदान मे हो रहा था की नेता जी का नारा ‘जय हिंद’ माँ भारती कि जयकार ‘भारत माता की जय’ से पूरा नेताजी सुभाष मैदान, साकची गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम के संयोजक दया भूषण जी ने कार्यक्रम का संचालन के लिए प्रांत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड राकेश पांडे को आमन्त्रित। संगठन के हवलदार अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद किया और नेता जी को याद करते हुए भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप कि सेवा को याद किए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिबद्धता प्रदान की। आज के कार्यक्रम में
अजय कुमार नवीन कुमार
जसवीर सिंह,किशोर कुमार
बिरजू कुमार,धीरज सिंह
पवन कुमाr,दया भूष,राजेश पांडे ,कृष्ण, सत्य प्रकाश
हरिराम कामत,अजीत कुमार झा निरंजन कुमार, सिद्धार्थ कुमार रवि सिंह
और भी लगभग 45 पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!