साकची के कुश भवन में आज 9 अप्रैल को कुशवाहा संघ, जमशेदपुर के द्वारा अखंड भारत के निर्माता चक्रवती सम्राट अशोक महान की 2366 वी जंयती मनाई गई. इस क्रार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखड के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर मेहता, प्रदेश उपाध्याक्ष अजय कुमार मेहता सघ के अध्यक्ष मंजु कुमारी के द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह की शरुआत की गई.
सम्राट अशोक ने अखंड “भारत का निर्माण किया था- नागेश्वर
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर मेहता ने कहा कि विश्व के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट होने का गौरव प्राप्त करने वाले अशोक महान ने संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित, अफगानिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान एवं म्यामांर तक सीमा विस्तार कर अखंड “भारत का निर्माण किया था.
मौर्य काल में ही भारत सोने की चिड़िया कहलाता था- मंजू
संघ की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने कहा कि मौर्य काल में ही भारत सोने की चिड़िया कहलाता था. न कोई जाति, न कोई घर्म का भेद-भाव था. सब मिल जुल कर रहते थे.संघ के सचिव अशोक कुमार सिह ने कहा कि अशोक चक्र सेना के सर्वोच्च पुस्कार एव भारतीय मूद्रा मे अंकित है. उन्होंने महान सम्राट की जंयती पर देशवासियों बहुत बहुत बधाई दी.
आपसी प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण बनाने की आवश्यकता
कुशवाहा युवा मंच के अध्यक्ष ने भी सम्राट अशोक की महानता को लेकर बात कही. उन्होंने कहा, कि वर्त्तमान समय में देश के अन्दर आपसी प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण बनाने की आवश्यकता है. समाज और देश का विकास तभी हो सकता है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ का अध्यक्ष मंजु कुमारी, सचिव अशोक सिंह ,ओमप्रकाश, अरविन्द कुशवाहा, अनुप सिंह , संतोष कुमार सिन्हा , जय प्रकाश सिंह,रूबी प्रसाद, प्रभा देवी, संगीता कुमारी, मधु माला, ममता सिह , रामकुमार, रंजीत कुमार, विमल मौर्य, रवि शंकर मौर्या, दीपक मेहता एव अनेक कुश बंधु शामिल हुए. धन्यावाद ज्ञापन अरविन्द कुशवाह ने दिया.
भारत के महान हस्तियों और मशहूर खिलाड़ियों की सूची में झारखण्ड के अमित भी हुए शामिल
![](https://i0.wp.com/mashalnews.org/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20211018_131251.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)
शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!