
दांडी पदयात्रा की शुरुआत के 94 वर्ष पूरे होने पर विचार संगोष्ठी संपन्न
नमक सत्याग्रह औपनिवेशिक भारत मेंं ब्रिटिश हुकूमत के लिए बहुत बड़ी चुनौती बना
रीवा 13 मार्च। ऐतिहासिक दांडी यात्रा की शुरुआत के 94 वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समता संपर्क अभियान समाजवादी कार्यकर्ता समूह एवं विंध्याचल जन आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय नेहरू नगर में एक विचार संगोष्ठी श्रवण प्रसाद नामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने बताया कि गांधी जी के नेतृत्व मेंं अहिंसक सविनय अवज्ञा के माध्यम से नमक सत्याग्रह औपनिवेशिक भारत मेंं ब्रिटिश हुकूमत के लिए बहुत बड़ी चुनौती बना । 12 मार्च 1930 से 6 अप्रैल 1930 तक ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ साबरमती आश्रम से लेकर दांडी नामक समुद्री गांव तट तक करीब 240 मील (384 किलोमीटर) की यात्रा औसत 15 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से पूरी की गई।
नमक कानून तोड़कर गांधी जी ने आजादी के आंदोलन को गतिशील किया-अजय खरे
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समता संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा कि दांडी यात्रा जनसाधारण में राजनीतिक चेतना पैदा करने के साथ ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती थी। गांधी जी ने यह संदेश दिया कि ब्रिटिश सरकार का मनमाना कानून नहीं चलने दिया जाएगा। नमक कानून तोड़कर गांधी जी ने आजादी के आंदोलन को गतिशील किया। नमक सत्याग्रह के करीब साल भर पहले 6 अप्रैल 1929 को देश की आजादी के दीवाने भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हुकूमत की तत्कालीन केंद्रीय असेंबली के सभागार में बम फेंककर क्रांतिकारी विचारों को रखा था।
Electoral Bond सुप्रीम कोर्ट ने SBI को क्यों लगाई फटकार ? |Mashal News|
गांधी जी ने कहा था कि त्याग के बिना मिला स्वराज टिक नहीं सकता
गांधी जी ने ठीक एक वर्ष बाद नमक कानून को तोड़कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश की आजादी के लिए खुला संदेश देने का काम किया। 6 अप्रैल 1930 को प्रातः दांडी तट पर नमक हाथ पर लेकर गांधी जी ने नमक कानून तोड़ दिया। इस मौके पर हुई गिरफ्तारी के पहले गांधी जी ने कहा कि त्याग के बिना मिला स्वराज टिक नहीं सकता । संपन्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर के पटेल डॉ आशीष दुबे, दीपक गुप्ता, एडवोकेट शिव कुमार मिश्र, परिवर्तन पटेल, सौरव पटेल आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!