
आदिवासी मित्र मंडल में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर संथाली ड्रामा का हुआ आयोजन
पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में खेरवार गांवता पोटका के तत्वावधान में ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संथाली ड्रामा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सांसद ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
आदिवासी परंपरा और भाषा संस्कृति, साहित्य हमें गर्व महसूस कराते हैं
इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा, “जब तक अपनी भाषा, लिपि, परंपरा, संस्कृति रहेगी, तब तक हमारी पहचान और अस्तित्व बना रहेगा। आदिवासी परंपरा और भाषा संस्कृति, साहित्य हमें गर्व महसूस कराते हैं। यह देन पंडित रघुनाथ मुर्मू की है।” उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने संस्कृति, सभ्यता और भाषा के प्रति जागरूक बनने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी को आत्मसात अवगत करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकांत सिजुई, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, मोतीलाल मुर्मू, सीआर महाली, सुशील किस्कू, बबलू किस्कू, राम माझी, सुखलाल मुर्मू, सावन माझी समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!