
सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक थीं
सामाजिक संस्था ‘जनप्रिय’, भागलपुर द्वारा परबत्ती में संचालित निःशुल्क “बा” बाल शिक्षा केन्द्र के बच्चों बीच महिला शिक्षा की बुनियाद रखने वाली माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।
इस मौके पर जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला और किसान स्कूलों की संस्थापक थी। उन्होंने महिलाओं, दलित-पिछड़ों और वंचितों को जोड़ने, विधवा विवाह करवाना, बाल विवाह को रोकने, छुआछूत को मिटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये।
शिक्षा केन्द्र के संचालक बाबुलाल कुमार ने कहा कि सावित्री बाई फुले जब महिलाओं को शिक्षित करने लगीं, तो लोग विरोध में उनपर पत्थर फेंकते थे। विद्यालय नहीं चले, इसके लिए कूड़ा- कचरा फेंक दिया करते थे। इसके बाबजूद सावित्री बाई फुले ने निडरता से लोगों के विरोध का सामना किया और समाज मे शिक्षा का अलख जगाया। सावित्री बाई फुले पूरे देश की महा नायक है।
केंद्र से जुड़ी पूजा कुमारी ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक थीं। वे अपने पति ज्योतिबा फुले से पहले खुद पढ़ी, उसके बाद समाज की महिलाओं और बालिका को शिक्षित करने के लिए स्कूल खोला।
Kya Hai Abhiyan BS4 Door to Door |संविधान बचाने की लड़ाई। Mashal News
बिहार अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जमशेदपुर पहुंचे, कहा- आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतेगा

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!