
पूरे झारखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा । मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन यानी 19 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इस प्रकार होली में मौसम सुहाना रहने के आसार है। हालांकि बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। इधर पिछले 24 घंटे में झारखंड में तेज धूप देखने को मिली है।
छाएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाएंगे। मौसम विभाग रांची के अनुसार झारखंड के हजारीबाग, गढ़वा, रामगढ़, कोडरमा, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार सहित अन्य इलाकों में आने वाले तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाएंगे। झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड खत्म हो जाएगी और गर्मी बढ़ने के आसार है।
16 मार्च अधिकतम 34 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
17 मार्च अधिकतम 34 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस
18 मार्च अधिकतम 34 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस
19 मार्च अधिकतम 35 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!