
मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में आज 80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। झारखंड में तीन वर्ष पहले बप्पी लहरी की आवाज गूंजी थी। हजारीबाग में हुए एक संगीत समारोह में बप्पी दा ने समा बांध दिया था। 22 मई 2018 में अंतिम बार बप्पी लहरी ने अपने आवाज के जादू से सभी को खूब झुमाया।
झारखंड में तीन वर्ष पहले बप्पी लहरी की आवाज गूंजी थी
उनके तम्मा – तम्मा जैसे गाने सुनने के लिए झारखंड के हर जिले से लोग हजारीबाग पहुंचे थे। 22 मई 2018 को सुबह से ही संगीत प्रेमी कर रहे थे इंतेजार। कोरोना के ठीक पहले बप्पी लहरी के गानों को सुनने के लिए सुबह से ही संगीत पूरे हुए हजारीबाग की ओर रुख कर रहे थे। इस कारण पुलिस शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति हुई हो गई थी।
शाम को जब संगीत कलाकार बप्पी लहरी का शो हुआ तो हजारों की संख्या में उनका स्वागत करने के लिए उनके प्रशंसक बेकरार थे। उन्होंने 90 के दशक के कई हिट गाने गाकर संगीत प्रेमियों का मन बहलाया और उन्होंने वादा भी दिया कि वह अगले बार फिर झारखंड में अपना शो तो करेंगे, लेकिन कोरोना के बाद यह संभव नहीं हो पाया।
एक महीने के लिए अस्पताल में थे भर्ती आज बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनकी मृत्यु हो गई। बप्पी लहरी जैसे महान कलाकार की भरपाई कोई नहीं कर सकता.
सोशल मीडिया पर पर उनकी उनके निधन को लेकर कई कलाकार श्रद्धांजलि दे रहा है। टि्वटर में भी झारखंड के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया है। कलाकारों ने लिखा है कि लता मंगेशकर के बाद बप्पी लहरी जैसे महान कलाकार की भरपाई कोई नहीं कर सकता है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!