
आज दिनाक 06/12/2022 को आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष जी के नेतृव में जमशेदपुर महानगर की टीम ने बारडीह मोहर्दा ” प्राथमिक विद्यालय उड़िया” में औचिक निरीक्षण किया और बहुत सारी कमियों को पाया। जैसे स्कूल में पीने की पानी की सुविधा नही है, स्कूल में अलग से कार्यालय नही है। शिक्षक को अधिकांश समय सरकारी काम काज के लिए बाध्य किया जाता है नतीजा वे बच्चों को पढ़ाने में कम समय देते है, कार्यालय के काम के लिए क्लर्क की कमी है।
स्कूल में बच्चों की संख्या के कम का कारण है एडमिशन के समय आधार कार्ड का अनिवार्य होना। स्कूल और अन्य काम के लिए मैटेनेंस फंड नही है। स्कूल में मैदान तो है लेकिन इस में हमेशा बाहरी लोगो का कब्जा रहता है। शौचालय को स्थिति काफी दयनीय है। स्कूल कैंपस में गेट नहीं होने के कारण स्कूल समाप्त होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। पुलिस को रेगुलर पेट्रोलिंग होनी चाहिए।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से प्रदेश सह सचिव रईस अफरीदी, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महानगर सह सचिव संतोष भगत, उपाध्यक्ष कन्नन गणेशन, अभिषेक कुमार चौबे, आशीष कुमार, संभूं कुमार चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!