ओबीसी को 27% आरक्षण एवं 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने हेतु झारखंड सरकार के कैबिनेट में मंजूरी के लिए सूढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर की तरफ से झारखंड सरकार का आभार प्रकट किया गया।
आज शाम को एक कार्यकारिणी समिति के बैठक में झारखंड सरकार को आभार प्रकट की गई। इस उपलक्ष्य में समिति के अध्यक्ष सोमन मंडल ने कहा कि यह सूंढ़ी समाज की बहुत पुरानी मांग थी, जो झारखंड बनने के 22 साल बाद वर्तमान सरकार ने पारित किया है, जिससे समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मध्य पोटका के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि ओबीसी के 27% आरक्षण एवं 1932 के सर्वे को मानकर स्थानीय नीति तय करना सही मायने में झारखंड के युवाओं के आगे का भविष्य के लिए शुभ संकेत है आशा है इसके आगे की प्रक्रिया सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सोमन मंडल, सचिव उज्जवल कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य माननीय सूरज मंडल, असित कुमार मंडल, प्रशांत कुमार मंडल ,आशीष कुमार मंडल ,सुबोध मंडल ,आशुतोष मंडल, स्वपन मंडल, सेन्हाशिस मंडल ,आशीष मंडल, कुशध्वज मंडल ,पीयूष कुमार मंडल, स्वपन कुमार मंडल , कृष्णा पदो मंडल आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!